अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नंदिनी नगर पुलिस की कार्रवाई, जुआं खेले रहे 8 आरोपी रंगे हाथ पकड़े…

नंदिनी नगर, दुर्ग –  नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआं के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
मामला ग्राम नंदिनी खुंदिनी का है, जहां खेत में रुपये–पैसों का दांव लगाकर काट–पत्ती जुआ खेला जा रहा था।

कैसे हुई कार्रवाई?

5 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोर साहू के खेत में जुआ खेला जा रहा है।
टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

बरामद सामान

  • नगद राशि: ₹13,070

  • मोबाइल: 06 मोबाइल फोन
    सभी जब्त कर लिए गए।

कानूनी कार्रवाई

थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 321/2025 दर्ज कर
धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. तारण दास – सतनामी पारा, नंदिनी खुंदिनी

  2. फुलेन्द्र जांगड़े (47) – नंदिनी खुंदिनी

  3. मनोज लोधी (28) – नंदिनी खुंदिनी

  4. चेतन साहू (36) – ग्राम पथरिया

  5. छबिराम यादव (24) – ग्राम संगनी

  6. मुकेश सोनवानी (36) – नंदिनी खुंदिनी

  7. किशोर साहू (29) – नंदिनी खुंदिनी

  8. दीपक साहू (18) – अहिवारा, नंदिनी नगर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button