
युवक ने सड़क पर लहराया चाकू – सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 06 दिसंबर 2025 को सुपेला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक सार्वजनिक स्थल पर लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दशहरा मैदान, संजय नगर के पास युवक द्वारा राहगीरों को धमकाने की खबर पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राज कुमार देशलहरे (उम्र 18 वर्ष), निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला के रूप में हुई।
आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद
पुलिस ने मौके से एक मूठ लगा हुआ धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1453/2025 दर्ज कर धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव व सुपेला पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी का विवरण
-
नाम: राज कुमार देशलहरे
-
पिता: पल्टू कुमार देशलहरे
-
उम्र: 18 वर्ष
-
पता: मिनीमाता चौक, निर्मला सायकल स्टोर के पीछे, थाना सुपेला
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




