
दुर्ग में दो वर्षों में अभूतपूर्व विकास – मंत्री गजेन्द्र यादव का संदेश
दिनांक 06 दिसंबर 2025 प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग की जनता को शुभकामनाएँ देते हुए दो सालों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दुर्ग विधानसभा में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में करोड़ों की स्वीकृतियाँ मिलीं।
दुर्ग में IT पार्क और BCCI स्टेडियम से विकास की नई दिशा
दुर्ग को आईटी हब बनाने के लिए IIT भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच IT पार्क स्थापना का ऐतिहासिक MOU किया गया है।
इसके साथ ही दुर्ग का रविशंकर स्टेडियम BCCI मानकों पर विकसित करने की प्रक्रिया भी जारी है।
खेल सुविधाओं का विस्तार – इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, मिनी स्टेडियम
-
144.68 लाख की लागत से आधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण
-
148.68 लाख की लागत से स्विमिंग पूल निर्माण अंतिम चरण में
-
उरला में 198.39 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण जारी
सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक सुधार के बड़े प्रोजेक्ट मंज़ूर
दुर्ग में भीड़भाड़ कम करने और आवागमन सुरक्षित बनाने सड़क चौड़ीकरण के लिए 1 अरब 5 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली।
मुख्य प्रोजेक्ट—
-
चंडी मंदिर रोड
-
जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन
-
महाराजा चौक से बोरसी चौक फोरलेन
-
राजेंद्र पार्क–शहीद चौक–IMA रोड
-
स्टेशन रोड से शहीद चौक फोरलेन
बिजली व्यवस्था में सुधार – 1100+ पोल और नई हाई-मास्ट लाइटें
-
1 करोड़ 16 लाख की विधायक निधि से 1100+ बिजली पोल
-
6 जगह हाई मास्ट लाइट
-
20 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर
-
1400+ नए बिजली पोल का विस्तार कार्य जारी
शहर में पेयजल और नाली-सड़क विकास के बड़े कार्य
-
अमृत मिशन के तहत 188 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट
-
42 MLD फिल्टर प्लांट का आधुनिकीकरण
-
4 नए उद्यान, 5 स्थानों पर बोरखन्नन
-
116 स्थानों पर सीमेंट सड़कों और नालियों का निर्माण
-
सिकोला नाला के लिए 975.56 लाख की स्वीकृति
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़े कदम
-
दुर्ग में संगीत विश्वविद्यालय स्थापना
-
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नालंदा परिसर स्वीकृत
-
500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए 1142.28 लाख
-
70 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने का लक्ष्य (21 स्कूल स्वीकृत)
धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण
-
चंडी मंदिर और बैगापारा शीतला मंदिर के उन्नयन हेतु 1 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति
-
बैगापारा अखाड़े के संरक्षण कार्य जारी
सामुदायिक भवनों और डोम शेड का व्यापक निर्माण
-
104 स्थानों पर 791.83 लाख से डोम शेड, मंच व भवन निर्माण
-
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण द्वारा 22 स्थानों पर 168.60 लाख की स्वीकृति
सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण
-
598.35 लाख रुपये से आवास निर्माण कार्य जारी
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




