कैरियररोजगार

IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क की वैकेंसी बढ़ी, यूपी वालों को फायदा, दिल्ली को झटका, देखें डिटेल…

IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की वैकेंसी में बंपर इजाफा हुआ है. अब 10277 रिक्त पदों की बजाए 13533 पदों पर भर्ती होगी. मतलब 2837 वैकेंसी बढ़ी है. आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सबसे अधिक वृद्धि यूपी में हुई है. यहां 1315 से बढ़ाकर 2346 पद कर दिए गए हैं. जबकि, राजस्थान में 328 से बढ़ाकर 394 और बिहार में 308 से बढ़ाकर 748 वैकेंसी कर दी गई है.

एक तरफ यूपी, बिहार और राजस्थान में वैकेंसी बढ़ी है, तो दूसरी ओर दिल्ली में कटौती की गई है. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन 4-5 अक्टूबर 2025 को किया गया था7 अब इसके रिजल्ट का इंतजार है.

IBPS Clerk Vacancy 2025: अब स्टेट वाइज वैकेंसी

राज्यवैकेंसी
अंडमान एवं निकोबार15
आंध्र प्रदेश409
अरुणाचल प्रदेश36
असम373
बिहार748
चंडीगढ़13
छत्तीसगढ़298
दादरा एंव नगर हवेली, दमन-दीव43
दिल्ली279
गोवा90
गुजरात860
हरियाणा181
हिमाचल121
जम्मू-कश्मीर75
झारखंड177
कर्नाटक1248
केरल342
लद्दाख7
लक्षद्वीप7
मध्य प्रदेश755
महाराष्ट्र1144
मणिपुर43
मेघालय19
मिजोरम29
नागालैंड34
ओडिशा479
पुडुचेरी24
पंजाब313
राजस्थान394
सिक्किम22
तमिलनाडु1161
तेलंगाना302
त्रिपुरा59
उत्तर प्रदेश2346
उत्तराखंड95
पश्चिम बंगाल992

IBPS Clerk Mains 2025 : मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा 120 मिनट की होगी. जिसमें 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में 50 नंबर के 40 प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, 40 नंबर के 40 प्रश्न जनरल इंग्लिश, 60 नंबर के 40 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी, 50 नंबर के 35 प्रश्न क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड के पूछे जाएंगे.

मुख्य परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा. जिस राज्य की वैकेंसी के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की लोकल लैंग्वेज यदि 10वीं कक्षा या इससे ऊपर पढ़ी है तो उसे यह टेस्ट नहीं देना होता.

प्रीलिम्स की तरह मुख्य परीक्षा में भी माइनस मार्किंग होगी. गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे. फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ मुख्य परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button