
जिले में अब तक 606.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग / जिले में 1 जून 2025 से 18 अगस्त 2025 तक 606.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 796.7 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 437.5 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है।
इसके अलावा तहसील बोरी में 553.2 मिमी, तहसील अहिवारा में 684.6 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 533.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 631.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 18 अगस्त 2025 को तहसील दुर्ग में 0.4 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 7.2 मिमी, तहसील बोरी में 8.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 1.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन- 30 सिंतबर के स्थान पर 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित
दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने पूर्व में घोषित दशहरा (महाअष्टमी) के अवसर पर 30 सितंबर दिन मंगलवार अवकाश को परिवर्तित कर नवाखाई (नुआखाई) ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
इण्डस्ट्री बैंकर्स मीट का आयोजन 20 अगस्त को
दुर्ग / भारत सरकार की रैम्प योजना अंतर्गत एमएसएमई उद्यमियों के लिये इण्डस्ट्री बैंकर्स मीट का आयोजन 20 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से होटल अमित पार्क इंटरनेशनल भिलाई में आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता से अवगत/लाभान्वित कराना एवं उनके समक्ष आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग ने जिले के उद्यमी, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थान, बैंक, आईसीएआई, जिले के पीएमएफएमई योजना के आवेदकों तथा एमएसएमई से संबंधित समस्त अन्य स्टेक होल्डर्स से कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन
दुर्ग / सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत केन्द्रीय नियंत्रण श्रेणी में आने वाले पदों सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, घर्म गुरू (जेसीओ), जेसीओ केटरिंग, एजुकेशन हलवदार और हवलदार ओटोमेटेड कार्टोग्राफर आदि की भर्ती हेतु 31 अगस्त 2025 एवं 01 सितम्बर 2025 को स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्टेडियम विदिशा (मध्यप्रदेश) निर्धारित किया गया है।
इन पदों के लिए माह जुलाई 2025 में सेना द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी.ई.ई) में सफल हुए उम्मीदवार ही इस रैली में भाग ले सकेंगे तथा इस रैली के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेजों की जांच और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जल्द ही उनके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा। भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड, समस्त आवश्यक दस्तावेज एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0788-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




