
Job of The Week: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लास्ट डेट बहुत नजदीक है. आप इनके लिए अप्लाई कर सकते हैं. किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर लें
CID Recruitment 2025: सीआईडी
क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में भर्ती निकली है. यहां होमगार्ड की जॉब के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं. फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है, जो 15 मई 2025 तक चालू रहेगी. आवेदन ऑफलाइन सीआईडी को भेजना होगा.
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती 2025
राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी को अलग अलग पदों के लिए लोगों की जरूरत है, इसमें सेक्शन ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, जिम ट्रेनर, टेक्निकल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य पद शामिल हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मई 2025 है.
असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती 2025
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uksssc.co.in पर अप्लाई कर सकते हैं. लास्ट डेट 16 मई 2025 है. आवेदन फीस भरने की भी लास्ट डेट यही है. फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो 19-21 मई तक खुलेगी.
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
राजस्थान में सामान्य/ चालक/ बैंड के 8148 पद और 1469 पदों पर पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर/ चालक की भर्ती में आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसमें आखिरी तारीख 17 मई 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं. आवेदन फीस का भुगतान करने भी लास्ट डेट यही है.
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) पिछले महीने से ही असिस्टेंट लोको पायलट की 9970 भर्ती में आवेदन ले रहा है. जिसकी लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब अभ्यर्थी रेलवे की इस भर्ती में 11 मई की जगह आखिरी तारीख 19 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आवेदन फीस का भुगतान 21 मई 2025 तक किया जा सकता है. फॉर्म में सुधार करने की विंडो 22 से 31 मई 2025 तक खुली रहेगी.
राजस्थान की नई भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन मांगे हैं. जो अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर चुके हैं, वो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 मई 2025 है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




