मनोरंजन

Malaika Arora: कपूर परिवार की बेटियों पर स्टाइल में भारी है खानदान की ये होने वाली बहू, तस्वीरें देती हैं गवाही…

MalaiKa Arora Fashion: यूं तो कपूर परिवार की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं. सोनम कपूर, शनाया कपूर, खुशी या फिर जाह्नवी कपूर…इनके स्टाइल के चर्चे भला कहां-कहां नहीं होते. लेकिन कपूर फैमिली की इन प्यारी लाडलियों पर उनकी होने वाली भाभी मलाइका अरोड़ा का स्टाइल हमेशा भारी पड़ता नजर आता है और ये बात हम नहीं बल्कि वो तस्वीरें कह रही हैं जो हम चुन-चुन कर लाए हैं.

1/5

मलाइका अरोड़ा को अगर फैशन दीवा कहें तो कुछ गलत नहीं और खास बात ये है कि पिछले 2 दशकों से उन्होंने ये टैग अपने साथ जोड़े रखा है. मलाइका को फिट रहना पसंद है और फिटनेस से ही उन्होंने अपनी उम्र को काबू में कर रखा है. आज भी मलाइका का स्टाइल हर किसी पर भारी नजर आता है.

2/5

यूं तो सोनम कपूर स्टाइलिंग दीवा हैं और अपने फैशन स्टाइल को लेकर अक्सर खबरों में बनी रहती हैं लेकिन 48 की हो चुकीं मलाइका 37 की हो चुकी सोनम पर भी भारी नजर आती हैं. स्टाइल में सोनम को पूरी टक्कर देतीं मलाइका अक्सर उनसे जीत ही जाती हैं.

3/5

मलाइका को स्टाइल में रहना पसंद हैं इसलिए वो अपने दिल की सुनती हैं. लोग क्या कहते हैं इसका फर्क मलाइका को नहीं पड़ता. एक जमाने में मॉडल रह चुकीं इस हसीना ने खुद को इतना मेंटेन किया है कि आज भी वो ना सिर्फ सुपरमॉडल शो जज करती हैं बल्कि खुद भी रैंप पर उतर दिलों को धड़का देती हैं.

4/5

गाउन हो या साड़ी मलाइका हर लिबास में जचती हैं. किस आउटफिट को कैसे पहनना हैं और कैसे कैरी करना है ये मलाइका अच्छे से जानती हैं. शायद यही वजह है कि टॉप एक्ट्रेस से ज्यादा मलाइका के चर्चे सोशल मीडिया पर होते हैं. सोनम या जाह्नवी से ज्यादा पैपराजी की फेवरेट मलाइका अरोड़ा ही हैं.

5/5

फिर चाहे बात एयरपोर्ट फैशन की हो, कैजुअल लुक हो या फिर किसी इवेंट में जाना हो..मलाइका हर जगह बेस्ट ही कैरी करती हैं और सबकी नजरों में भी आ जाती हैं. मलाइका के फैशन सेंस पर भले ही दुनिया सवाल उठाती रहे लेकिन इस हसीना के आगे हर कोई फेल है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button