सीएम बघेल का बीजेपी पर निशाना, CG को नहीं मिल रहा खाद, चुनावों में हो जाएगा सूपड़ा साफ…

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी राज्यों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार प्रचार करने में जुटे हुए हैं, यूपी दौरे से वापस रायपुर लौटे सीएम बघेल ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है, उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है.
ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं चलेगी
प्रचार से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ”सभी राज्यों से भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है. यूपी, पंजाब में भाजपा के खिलाफ जन माहौल है. अब साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं चलेगी. दो चरण के चुनाव के बाद स्पष्ट हो गया कि अमित शाह ने योगी को हरा दिया.” जबकि कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है.
किसानों की मांग को पूरा किया जाएगा
वहीं नवा रायपुर किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की जो वाजिब मांग है उसे पूरा किया जाएगा. उसे मानने में कोई तकलीफ नहीं है. सरकार ने इसके लिए मंत्रियों की समिति भी बनाई है. जो इस मुद्दे पर चर्चा करेगी.
छत्तीसगढ़ में कम हुआ पलायन
छत्तीसगढ़ में पलायन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन में कमी हुई, भूमिहीन न्याय योजना का मिलेगा लाभ. गांवों में रोजगार से पलायन कम हुआ है. छत्तीसगढ़ सरकार को सफलता मिल रही है. सरकार छत्तीसगढ़ में पलायन रोकने के लिए लगातार बेहतर योजनाएं चला रही है, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके.
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
वहीं छत्तीसगढ़ में खाद संकट के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ”खाद तो भारत सरकार उपलब्ध कराती है. केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का कोटा पूरा नहीं करा रही है. भारत सरकार चाहती है कि उत्पादन घट जाए. ताकि खाद से किसानों को दिक्कत हो. इसलिए सरकार को छत्तीसगढ़ के हिस्से का पूरा खाद देना चाहिए.”
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
http://jantakikalam.com




