careerchhattisgarhJobsकैरियरछत्तीसगढ़जॉबदुर्गदेशभिलाईयूटिलिटी न्यूजरायपुररोजगार

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में डेटा साइंटिस्ट के 20 पदों पर निकली भर्ती, 10 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन…

Chief Manager, Manager और Deputy Manager के पदों पर होगी नियमित नियुक्ति, AI-ML और Generative AI क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डेटा साइंस के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Specialist Cadre Officers के 20 पदों पर नियमित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत Chief Manager (Data Scientist), Manager (Data Scientist) और Deputy Manager (Data Scientist) के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती विज्ञापन क्रमांक CRPD/SCO/2026-27/31 के तहत जारी की गई है। बैंक ने AI, Machine Learning, Generative AI, LLM और Agentic AI जैसे तकनीकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता एवं कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

20 पदों पर होगी भर्ती

SBI द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामरिक्तियां
Chief Manager (Data Scientist)02
Manager (Data Scientist)14
Deputy Manager (Data Scientist)04
कुल पद20

ये सभी पद नियमित नियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। आरक्षण का प्रावधान नियमानुसार लागू होगा।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

तीनों पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, डेटा साइंस अथवा AI एवं ML से संबंधित विषयों में B.E., B.Tech या M.Tech की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा संबंधित विषयों में M.Sc., MA (Statistics), M.Stat और MCA की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड अनिवार्य है।

पद के अनुसार अनुभव की शर्तें:

  • Chief Manager (Data Scientist): न्यूनतम 6 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन AI/ML अनुभव, जिसमें कम से कम 2 वर्ष Python आधारित LLM, GenAI या Agentic AI एप्लिकेशन में अनुभव होना चाहिए।

  • Manager (Data Scientist): AI/ML में न्यूनतम 4 वर्ष का अनुभव, जिसमें कम से कम 2 वर्ष Python आधारित LLM, GenAI या Agentic AI सॉल्यूशन पर कार्य का अनुभव जरूरी है।

  • Deputy Manager (Data Scientist): बेसिक योग्यता के बाद कुल 3 वर्ष का अनुभव, जिसमें कम से कम 2 वर्ष Analytics, AI, ML या GenAI में पूर्णकालिक अनुभव तथा AI/ML/Deep Learning/GenAI मॉडल विकसित करने का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

31 अक्टूबर 2026 की स्थिति में पदवार आयु सीमा निर्धारित की गई है।

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
Chief Manager27 वर्ष37 वर्ष
Manager26 वर्ष36 वर्ष
Deputy Manager24 वर्ष32 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। बैंक द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। केवल न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा करने से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना सुनिश्चित नहीं होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान और बैंक के नियमानुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

पदप्रारंभिक मूल वेतन
Chief Manager₹1,02,300
Manager₹85,920
Deputy Manager₹64,820

इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), CCA, NPS, मेडिकल सुविधा, अवकाश एवं अन्य सुविधाएं बैंक के नियमानुसार मिलेंगी। नियुक्ति के बाद पोस्टिंग मुंबई अथवा प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार भारत में कहीं भी की जा सकती है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Current Openings सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन CRPD/SCO/2026-27/31 पर क्लिक करें।

  3. विस्तृत विज्ञापन पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

  4. Apply Online लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

  7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और ई-रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 नवंबर 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2026

  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

आवश्यक सूचना: आवेदन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद ही पंजीकरण पूरा माना जाएगा। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन में सुधार का अवसर नहीं मिलेगा।

 

आधिकारिक वेबसाइट और Source Link : https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button