chhattisgarhknowledgelifestylepoliticsछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गभिलाईमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजराजनीतिरिपोर्टलाइफस्टाइलविविध विषय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन…

रिसाली में लगभग 235 करोड़, भिलाई में 155 करोड़ और भिलाई-चरोदा में 106 करोड़ रुपये के कार्यों का शुभारंभ; साइबर थाना भवन, ट्रांसपोर्ट नगर और पुलिस सुविधाओं का भी किया लोकार्पण

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग-भिलाई प्रवास के दौरान नगरीय विकास, सड़क, पेयजल, शिक्षा, खेल, परिवहन, पुलिस अधोसंरचना और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यों की सौगात दी। नगर पालिक निगम रिसाली, नगर निगम भिलाई और नगर निगम भिलाई-चरोदा में कुल 362 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन, रूआबांधा पुलिस चौकी, पुलिस प्रशिक्षण हॉल और परिवार परामर्श केंद्र की सुविधाओं का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने रिसाली निगम क्षेत्र को 101.02 करोड़ रुपये, भिलाई को 154.66 करोड़ रुपये तथा भिलाई-चरोदा को 106.31 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को आवास की चाबियां, पट्टे, चेक, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, कृषि सामग्री और अन्य सहायता भी वितरित की गई।

रिसाली को 101 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ई-बस सेवा से भी जुड़ेगा क्षेत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ। यहां कुल 10102.45 लाख रुपये यानी लगभग 101.02 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 2955.20 लाख रुपये की लागत के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 3956.34 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 2806.70 लाख रुपये के एक कार्य तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 384.21 लाख रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार शहरों को आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि और पीएम ई-बस सेवा जैसी योजनाओं से नगरीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने शहरों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

उन्होंने बताया कि आजाद मार्केट से प्रगति नगर होते हुए मैत्री कुंज तक 10.84 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण किया जाएगा। डीपीएस चौक से जोहार चौक तक 5.59 करोड़ रुपये की लागत से सड़क विकास कार्य होगा। वार्ड क्रमांक 18 में लगभग 1.95 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। मैत्री नगर में 1.65 करोड़ रुपये से उद्यान निर्माण, समतलीकरण, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य किए जाएंगे। तालपुरी और रूआबांधा क्षेत्र में लगभग 98 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य होंगे। डुंडेरा पश्चिम, नेवई भांठा, नेवई बस्ती पूर्व और शक्ति विहार रिसाली में भी विकास कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में रिसाली निगम क्षेत्र को भी ई-बस सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने विधायक ललित चंद्राकर की मांग पर जल शुद्धिकरण के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण हेतु 134 करोड़ रुपये, वार्ड 1 से 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नेवई और जोरातराई में मुक्तिधाम उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 101 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है।

भिलाई को 154.66 करोड़ के कार्य, ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुर्सीपार भिलाई में आयोजित समारोह में नगर निगम भिलाई क्षेत्र के लिए 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती और सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये तथा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बीएसपी टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के रिटेंशन आवास के किराए में हुई 24 गुना वृद्धि के संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा का उल्लेख करते हुए बताया कि मासिक किराए में बढ़ोतरी को कम कर 6 रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शहरों में सड़क, पेयजल, आवास, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में मकानों का निर्माण कराया जा रहा है और महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3000 निवेशकों को लौटाए 3.16 करोड़ रुपये

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस करने की प्रक्रिया के तहत 3000 निवेशकों के खातों में कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये की राशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना के स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण सहायता, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र और आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। श्रमिकों को सहायता राशि के चेक और पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत ऋण राशि के चेक तथा मत्स्य विभाग के हितग्राहियों को सामग्री और पट्टे भी प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

भिलाई-चरोदा को 106.31 करोड़ की सौगात, 57.11 करोड़ का ट्रांसपोर्ट नगर जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री ने नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र में 10631.33 लाख रुपये यानी लगभग 106.31 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 6516.75 लाख रुपये के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4114.58 लाख रुपये के 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

भिलाई-चरोदा को मिली प्रमुख सौगातों में 57.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रांसपोर्ट नगर शामिल है। इसके फेज-1 पर 28.00 करोड़ रुपये और फेज-2 पर 29.10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर को जनता को समर्पित किया। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को सुविधाएं मिलेंगी।

शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए वार्ड 22 चरोदा भाठापारा में 1.49 करोड़ रुपये की लागत से खेल मैदान तथा वार्ड 14 नेहरू नगर में लगभग 1.49 करोड़ रुपये की लागत से स्वामी आत्मानंद स्कूल ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। विद्यालय में 1.18 करोड़ रुपये से अधिक के अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं।

तालाबों के पुनरुद्धार और नए कार्यों का भूमिपूजन

भिलाई-चरोदा में तालाबों के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें हथखोज बांधा तालाब निर्माण पर 1.10 करोड़ रुपये, शीतला तालाब चरोदा बस्ती पर 98.36 लाख रुपये, डबरापारा तालाब पर 49.09 लाख रुपये, जरवाय तालाब पर 43.67 लाख रुपये, दादर तालाब पर 42.97 लाख रुपये तथा ठाकुर तालाब सिरसाभाठा पर 42.97 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने नगरोत्थान मद, 15वें वित्त आयोग, राज्य प्रवर्तित मद, 14वें वित्त आयोग और अधोसंरचना मद से होने वाले 70 नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इन कार्यों में सड़क, नाली, तालाब, शिक्षा, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी अधोसंरचना का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का लक्ष्य है कि हर वार्ड, मोहल्ले और परिवार तक विकास का लाभ पहुंचे। ट्रांसपोर्ट नगर से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को सुविधा मिलेगी, वहीं शिक्षा, खेल और तालाबों से जुड़े कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

84 हितग्राहियों को मिले पट्टे, आवास की चाबी और योजनाओं का लाभ

भिलाई-चरोदा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 84 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। राजस्व विभाग की पट्टादायी योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पट्टे और स्वामित्व योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत चार हितग्राहियों को आवास की चाबी दी गई। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 स्ट्रीट वेंडर्स को चेक वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के चार हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए गए। जिला पंचायत की बैंक लिंकेज एनआरएलएम योजना के तहत चार स्व-सहायता समूहों को 13.50 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी, वीबी-जी रामजी योजना के तहत पांच हितग्राहियों को जॉब कार्ड और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पांच हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत चार हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये के चेक और पांच हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन कार्ड दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत महिला समूहों और महिलाओं को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मत्स्य विभाग की ओर से सहकारी समितियों को पट्टा, जाल और आइस बॉक्स दिए गए। कृषि विभाग ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत पांच किसानों को मसूर बीज वितरित किए।

दुर्ग रेंज के साइबर थाना भवन का लोकार्पण, तीन जिलों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। इस साइबर थाने का क्षेत्राधिकार दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों तक रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

नवीन भवन से ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े अन्य अपराधों की जांच एवं विवेचना में पुलिस को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे अपराधियों की पहचान करने और पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 में सीएसआर मद से 15 लाख रुपये की लागत से उन्नत किए गए एकलव्य प्रशिक्षण हॉल तथा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग कक्ष और किलकारी कक्ष का लोकार्पण किया।

 

एकलव्य प्रशिक्षण हॉल से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं काउंसलिंग कक्ष और किलकारी कक्ष से पारिवारिक समस्याओं के समाधान तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

नशामुक्त समाज के लिए संकल्प अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने पोस्टर का विमोचन कर संकल्प अभियान-नशामुक्ति का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास करना है।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा सिख समाज के संतजनों, माताओं-बहनों, युवाओं और सभी सदस्यों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

सेक्टर-2 में श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भिलाई के सेक्टर-2 में आयोजित श्रीराम कथा में भी शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर कथाव्यास संत चिन्मयानंद बापू से आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर श्रीराम कथा का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा आध्यात्मिक एवं भावनात्मक संबंध है। उन्होंने राम वन गमन पथ से जुड़े स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत में इनका विशेष महत्व है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के तहत प्रत्येक सप्ताह अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से विशेष ट्रेन के माध्यम से लगभग 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जनवरी 2027 में रायपुर में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित भी किया।

जयंती स्टेडियम हेलीपैड पर हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भिलाई प्रवास पर जयंती स्टेडियम स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी पहुंचे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भिलाई महापौर नीरज पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई को दी 362 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, रिसाली-भिलाई-चरोदा में हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन...

मुख्यमंत्री के इस प्रवास के दौरान नगरीय विकास कार्यों, पुलिस अधोसंरचना, धार्मिक आयोजनों और हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को आगे बढ़ाया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button