chhattisgarhknowledgeछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजरिपोर्टलाइफस्टाइलविविध विषय

दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों से रोशन हों घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को मिले प्रोत्साहन: विधायक ललित चंद्राकर

आजाद मार्केट रिसाली में व्यापारियों और आमजनों से की मुलाकात, ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब हमारे घर-आंगन के साथ स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचेगा।

स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और उत्साह का पर्व है। यह केवल घरों को रोशन करने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्थानीय कारीगरों और लघु उद्यमियों द्वारा तैयार स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों से रोशन हों घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को मिले प्रोत्साहन: विधायक ललित चंद्राकर

उन्होंने मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री, पारंपरिक कलाकृतियां, खादी वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इससे स्थानीय हुनर, परंपरा और मेहनत को सम्मान मिलेगा।

स्थानीय बाजारों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

विधायक ने कहा कि स्थानीय बाजार किसी भी शहर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला होते हैं। जब लोग अपने शहर के बाजारों से खरीदारी करते हैं, तो इसका सीधा लाभ दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, फुटकर विक्रेताओं और कारीगरों के परिवारों तक पहुंचता है।

त्योहारों के दौरान स्थानीय बाजारों में खरीदारी बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। हमारी छोटी-सी खरीदारी भी किसी कारीगर के घर में खुशियां ला सकती है और छोटे व्यापारी के कारोबार को नई ऊर्जा दे सकती है।

आजाद मार्केट रिसाली में व्यापारियों से किया संवाद

इसी कड़ी में विधायक ललित चंद्राकर ने आजाद मार्केट रिसाली में आमजनों और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्यापारियों से अपनी दुकानों में अधिक से अधिक स्थानीय और स्वदेशी उत्पाद रखने का आग्रह किया, ताकि ग्राहकों को आसानी से स्वदेशी सामान उपलब्ध हो सके।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाने का आह्वान

विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को इस दीपावली अपने व्यवहार में उतारने की जरूरत है। स्वदेशी उत्पाद अपनाना केवल खरीदारी नहीं, बल्कि अपने देश, अपनी मिट्टी और अपने लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दीपावली अपने घर-आंगन को स्वदेशी उत्पादों से रोशन करने के साथ स्थानीय कारीगरों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने का संकल्प लें।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button