chhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गयूटिलिटी न्यूजराजनीतिरिपोर्टविविध विषय

ग्राम कातरो में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान…

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा, विधायक ने स्वयं भी कराया ब्लड टेस्ट

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कातरो में भारतीय जनता पार्टी के उतई मंडल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित इस शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने स्वयं भी ब्लड टेस्ट कराया और स्वास्थ्य जांच कराई।

ग्राम कातरो में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान...

ग्रामीणों को मिली निःशुल्क जांच और दवाइयों की सुविधा

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच के साथ सामान्य चिकित्सा परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की गई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, ताकि वे समय रहते अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उचित परामर्श प्राप्त कर सकें।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विधायक ललित चंद्राकर ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में जुटे रहते हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

ग्राम कातरो में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान...

सेवा, समर्पण और जनकल्याण पर दिया जोर

अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्राम कातरो में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मंत्र के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही है। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन योजना और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों तक जनकल्याणकारी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों और उन्हें इलाज के लिए बार-बार शहरों का रुख न करना पड़े।

विधायक ने उतई मंडल की टीम को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता

स्वास्थ्य शिविर में ग्राम कातरो के सरपंच जितेन्द्र सोनी, महामंत्री प्रवीण यदु, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, मचांदुर सोसायटी अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत, शुभम वर्मा, कन्हैयालाल साहू, उपसरपंच पुष्पलता साहू, बसंत देवांगन, बलवीर, मुहपाल साहू, कृष्णा साहू, होलकर दास मानिकपुरी, नन्दलाल साहू, घनश्याम साहू, बीरम साहू और सेवती साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button