अवधपुरी वार्ड में 2 करोड़ 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक ललित चंद्राकर ने रखी आधारशिला…
सीसी रोड, पुलिया और नाली निर्माण से सुधरेंगी वार्ड की सुविधाएं, रिसाली के सभी 40 वार्डों में विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देने का विधायक ने दिया आश्वासन

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26, अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इन कार्यों की आधारशिला रखी गई। प्रस्तावित निर्माण कार्यों में सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और नल-जल योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, गरीब परिवारों को आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं और घरों तक पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अवधपुरी वार्ड में प्रस्तावित विकास कार्यों के पूरा होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। विकास कार्यों के साथ जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
रिसाली के विकास को लेकर कही यह बात
अपने संबोधन में चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के आगामी चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से सभी 40 वार्डों में भाजपा के पार्षदों तथा भाजपा का महापौर चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भी भाजपा की सरकार होने पर विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। उनके अनुसार, केंद्र, राज्य और नगर निगम में एक ही दल की सरकार होने को वे ‘ट्रिपल इंजन’ व्यवस्था के रूप में देखते हैं, जिससे विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों की रही मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनिल देशमुख, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, सोनू राम सिंह, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखड़े, सविता धवस, कमलेश हिरवानी, रविन्द्र साहू, हरीश सिन्हा, रामरतन साहू, संध्या साहू, आर.के. सरेठा, सुनील चौबे, दयाराम निर्मलकर, सीताराम निर्मलकर, मोनेश चंद्राकर, छनक लहरी, सावित्री पाण्डे, रामजी चौधरी, करुणा श्रीवास और अमित बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष बी.के. बिसेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, सविता महिलांग, सचिन गोस्वामी, डॉ. संस्कृति वर्मा, रवि मोट ठाकुर, संतोष चौधरी, आयुष तिवारी, परमेश्वर महिलांग, हिमांशु चंद्राकर, अंचल यादव, अनुपमा गोस्वामी, तेजस्वी सोनवानी, संध्या वर्मा, चंद्रकली चतुर्वेदी, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, पार्वती डी.डी. और डॉ. पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




