chhattisgarhknowledgeछत्तीसगढ़दुर्गयूटिलिटी न्यूजराजनीतिरिपोर्ट

दुर्ग में वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, महापौर अलका बाघमार ने पार्षदों को दिए जरूरी निर्देश…

तालाबों के सौंदर्यीकरण से लेकर सामुदायिक भवनों के संधारण तक बनेगी कार्ययोजना, विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश

दुर्ग, 13 अक्टूबर। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की उपस्थिति में मोतीलाल सभागार में निगम क्षेत्र के सभी पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में शहर में चल रहे और प्रस्तावित छोटे-बड़े विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही वार्डों की समस्याओं, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा हुई।

दुर्ग में वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, महापौर अलका बाघमार ने पार्षदों को दिए जरूरी निर्देश...

वार्डों की जरूरतों के अनुसार तैयार होंगे विकास कार्यों के एस्टीमेट

बैठक के दौरान महापौर ने पार्षदों से उनके वार्डों में मौजूद समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्षद संबंधित इंजीनियरों से संपर्क कर प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट तैयार करवाएं, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर विकास कार्यों को गति दी जा सके।

महापौर ने वार्डों की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

स्वच्छता सुधारने और डस्टबिन वितरण पर चर्चा

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बैठक में संपत्तिकर जमा करने वाले नागरिकों को डस्टबिन वितरित करने के विषय पर चर्चा की गई। महापौर ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की अपील की, ताकि शहर में साफ-सफाई बनाए रखने के प्रयासों में जनभागीदारी बढ़ सके।

दुर्ग में वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, महापौर अलका बाघमार ने पार्षदों को दिए जरूरी निर्देश...

इसके अलावा अटल आवास, बॉम्बे आवास और आईएचएसडीपी आवासों के बीच खाली स्थानों के कांक्रीटीकरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के समाधान पर भी चर्चा हुई।

तालाबों, गार्डन और सामुदायिक भवनों के रखरखाव पर जोर

बैठक में शासकीय तालाबों के सौंदर्यीकरण, गार्डन और मुक्तिधामों के रखरखाव तथा सामुदायिक भवनों के संधारण जैसे विषय प्रमुखता से उठे। इन सुविधाओं के बेहतर रखरखाव और विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही पानी की टंकियों के कक्षों के उपयोग, निगम कार्यालयों और डाटा सेंटर के संधारण तथा विवेकानंद भवन एवं ठाकरे भवन में आवश्यकतानुसार निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई।

पंडालों की जांच के लिए समिति बनाने का सुझाव

बैठक में पंडालों की जांच के लिए समिति गठित करने का सुझाव भी रखा गया। विभिन्न निर्माण एवं रखरखाव संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने पार्षदों से कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। बैठक में निगम क्षेत्र के सभी पार्षदों, एल्डरमेन, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button