chhattisgarhknowledgeअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाईयूटिलिटी न्यूजराजनीति

तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर पत्रकारों के बीच पहुंचे विजय बघेल, विकास कार्यों पर की चर्चा…

भिलाई के नेहरू भवन में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम, जल संरक्षण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रेलवे सुविधाओं तक सांसद ने रखी अपनी बात

भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की ओर से नेहरू भवन, सुपेला में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने कार्यकाल के तीन वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और विभिन्न मुद्दों को लेकर किए गए प्रयासों की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की।

तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर पत्रकारों के बीच पहुंचे विजय बघेल, विकास कार्यों पर की चर्चा...कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित पत्रकारों ने सांसद विजय बघेल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने विभिन्न मांगों से संबंधित मांग-पत्र भी सांसद को सौंपा।

तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर पत्रकारों के बीच पहुंचे विजय बघेल, विकास कार्यों पर की चर्चा...

पत्रकारों को बताया संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय बघेल ने कहा कि पत्रकार समाज में होने वाली घटनाओं और जनसमस्याओं को तथ्यों के साथ सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों के बीच पहुंचकर संवाद करने को उपयोगी अनुभव बताया।

तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर पत्रकारों के बीच पहुंचे विजय बघेल, विकास कार्यों पर की चर्चा...

सांसद ने कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके शामिल हैं। क्षेत्र में चार नगर निगम हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

श्रमिक सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

भिलाई क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद ने श्रमिक सुविधाओं, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए अस्पताल की सुविधा, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे विषयों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर पत्रकारों के बीच पहुंचे विजय बघेल, विकास कार्यों पर की चर्चा...

उन्होंने चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार इन प्रयासों के बाद सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है।

जल संरक्षण को लेकर वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

जल संरक्षण के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि आने वाले समय में पानी की समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक परिवार को अपने आवास में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित कार्यों के लिए राशि उपलब्ध है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों को पर्यावरण और जल संरक्षण से जोड़कर आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।

खेल और स्थानीय संस्कृति को मंच देने की पहल

विजय बघेल ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित खेल गतिविधियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में पंजीयन हुआ है। इसके अलावा सांसद मेला-मड़ई जैसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं और क्षेत्र की संस्कृति को मंच देने का प्रयास किए जाने की बात कही।

दिल्ली में मंत्रालयों तक पहुंचाए जा रहे क्षेत्रीय मुद्दे

सांसद ने कहा कि दिल्ली में क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने रेलवे यात्रियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित स्तर पर विषय उठाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल गुप्ता, दिलीप वर्मा, सुनील चौहान, यदुनंदन पंडा, जय प्रकाश आर्य, जोगिंदर सिंह, गौकरण निषाद, दिनेश चौहान, के. मोहन राव, गोपाल देवांगन, पी. मोहन, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार आर्य, योगेश शर्मा, सोनू यादव सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button