अन्‍य

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने घर पहुंचकर जताया आभार…

शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र कुमार दुबे और शिक्षिका कविता शर्मा का शाल-श्रीफल व स्मृति चिह्न से सम्मान

दुर्ग। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अनूठी पहल की। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेंद्र कुमार दुबे का सम्मान

सम्मान की शुरुआत केलाबाड़ी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र कुमार दुबे के निवास से हुई। उनके सेवाकाल के दौरान शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

राजेंद्र कुमार दुबे को 2014 में महानिदेशक, राष्ट्रीय कैडेट कोर सम्मान, 2015 में बेस्ट टीचर अवॉर्ड, तत्कालीन राज्यपाल बलराम दास टंडन के हाथों सम्मान, 2016 में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार तथा इसी वर्ष शिक्षा मंत्री अवॉर्ड सहित अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शशिकांत तिवारी ने राजेंद्र कुमार दुबे की सेवाओं की सराहना करते हुए शिक्षक की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ नई पीढ़ी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं।

शिक्षिका कविता शर्मा को भी किया सम्मानित

सम्मान अभियान की अगली कड़ी में टीम आर्यनगर पहुंची, जहां वर्तमान में शासकीय प्रोन्नत पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनोद में सेवाएं दे रहीं शिक्षिका कविता शर्मा का सम्मान किया गया।

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने घर पहुंचकर जताया आभार...

उन्हें भी शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। शशिकांत तिवारी ने शिक्षिका कविता शर्मा की सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

शिक्षकों के प्रति सम्मान का संदेश

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने किया। आयोजन के माध्यम से संगठन ने यह संदेश दिया कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है और उनके योगदान का सम्मान करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नविता शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, मुकेश तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, रमेश शर्मा, संजय पांडेय, काजल मिश्रा, किरण शर्मा और कांता जोशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button