sportsछत्तीसगढ़रायपुर

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल…

AIIMS रायपुर के ‘खेलो इंडिया संवाद’ में सांसद ने युवाओं से किया सीधा संवाद, पीएम मोदी के संबोधन को सुना; 80 हजार प्रतिभागियों वाले सांसद खेल महोत्सव का किया जिक्र

रायपुर। ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवा शक्ति और खेलों की भूमिका को रेखांकित करते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश की युवा ऊर्जा भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है। गुरुवार को AIIMS रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ में उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को सुना।

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल...

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, अधिकारी और खेल जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। सांसद ने युवाओं के सुझावों, आकांक्षाओं और विचारों को सुना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं की आवाज से बन रही खेल और विकास की दिशा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसी नीतियों पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें सरकार और युवाओं के बीच टू-वे संवाद हो। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं की राय और सुझाव सरकार तक पहुंच रहे हैं और इन्हीं विचारों के आधार पर खेल एवं विकास से जुड़ी नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल...

उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार व्यक्त किया।

खेल सिखाता है अनुशासन, नेतृत्व और जीवन का संघर्ष

सांसद ने कहा कि खेल केवल जीत, हार या पदक तक सीमित नहीं है। मैदान युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, फिटनेस और खेल भावना का पाठ पढ़ाता है।

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल...

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान में नियमों और अंपायर के निर्णय का सम्मान करना सीखता है। यही अनुशासन यदि सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में भी अपनाया जाए, तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उनके मुताबिक, खेल का मैदान जीवन की चुनौतियों को समझने और उनसे मुकाबला करने की बड़ी पाठशाला है।

80 हजार लोगों की भागीदारी वाला सांसद खेल महोत्सव

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की चर्चा करते हुए अग्रवाल ने हाल में आयोजित ट्राइबल गेम्स का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है।

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल...

उन्होंने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में करीब 80 हजार लोगों ने भागीदारी की, जिसने इसे बड़े जनआंदोलन का रूप दिया। प्रतियोगिताओं में पारंपरिक और ग्रामीण खेलों को भी शामिल किया गया।

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल...

महोत्सव में 18 वर्ष से कम, 18 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, ताकि समाज के हर वर्ग को खेलों से जोड़ा जा सके।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

सांसद ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और मजबूत युवा ही मजबूत समाज और विकसित भारत की आधारशिला बन सकते हैं। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को नशामुक्त बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है युवा और खेल शक्ति: बृजमोहन अग्रवाल...

उन्होंने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य और देश के गौरव के लिए किसी न किसी खेल से जुड़ने की अपील की।

AIIMS रायपुर में जुटे खिलाड़ी और युवा

कार्यक्रम में AIIMS रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत से जुड़े व्यक्तित्व, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button