भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर कॉपर स्क्रैप चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.08.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र में गैलरी से लगभग 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है, चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।
प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ टीम द्वारा चोरी के सामान सहित आरोपी लोकराम ध्रुव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ प्लांट की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर स्क्रैप चोरी करना बताया गया। सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोरातराई में दबिश देकर आरोपी घनश्याम मण्डावी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती लगभग 40,000 रुपये एवं एक नग स्मार्ट मोबाइल फोन कीमती लगभग 7,000 रुपये, कुल जुमला कीमती 47,000 रुपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए दीवार फांदकर प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैप सामग्री चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया।
घटना स्थल
भिलाई स्टील प्लांट, जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. लोकराम ध्रुव, उम्र 36 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. घनश्याम मण्डावी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाजार चौक, देवांगन पारा, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 160 किलो कॉपर वायर, कीमती लगभग 40,000 रुपये।
2. 01 नग स्मार्ट मोबाइल फोन, कीमती लगभग 7,000 रुपये।
कुल जुमला कीमत : 47,000 रुपये।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि पुनीत राम वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अमित सिंह एवं जय नारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं उनके आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित सुरक्षा इकाई अथवा पुलिस को देने की अपील की जाती है। औद्योगिक परिसरों में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।




