दुर्ग

भाजपा अंजोरा मंडल की भव्य “विशाल तिरंगा यात्रा”, देशभक्ति के नारों से गूंजा अंजोरा

दुर्ग। भाजपा अंजोरा मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव के भाव से ओत-प्रोत *”विशाल तिरंगा यात्रा”* का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने समर्पण और सम्मान को व्यक्त किया। इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी ने किया*

विधायक ललित चंद्राकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _”यह तिरंगा यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं है। यह माँ भारती, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। तिरंगा भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। जब तक देश का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान से जी रहा है, तब तक तिरंगा इसी तरह ऊंचा लहराता रहेगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी ने कहा कि _”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। तिरंगा हमारी एकता का प्रतीक है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम कर रहा है। अंजोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज जिस उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली है, वह अत्यंत सराहनीय है।”_

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

जिला मंत्री गिरेश साहू जी एवं नवीन पवार जी, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी, केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन जी, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन जी, ओबीसी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा जी, महामंत्री चेतन साहू जी, नंदू निर्मलकर जी, ओमकार देवांगन जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद साहू जी, महामंत्री चमन यदु जी, टेकसिंह साहू जी, गिरेश्वर देशमुख जी, दिनेश देशमुख जी, देवप्रसाद साहू जी, मुकेश मांडले जी, रंजीत निषाद जी, श्रीमती भू भारती साहू जी, श्रीमती लक्ष्मी साहू जी, पवन महतेल जी, श्रीमती वीणा महतेल जी, महेश निषाद जी, शिव निषाद जी, गोपी यादव जी, टमल यादव जी, राजेश्वर यादव जी एवं शंकर राउत जी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button