
दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा बुधवार 21 जनवरी 2026 को तड़के सुबह उत्कल नगर (उड़िया बस्ती) और रायपुर नाका क्षेत्र में व्यापक संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया गया।
सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चला अभियान: कई बिंदुओं पर की गई सघन जांच
पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक चलाया गया। अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच की गई—
-
चाकू या अन्य हथियार रखने वाले संदिग्धों की जांच
-
मादक पदार्थों की तलाशी
-
सशक्त एप के माध्यम से वाहनों की जांच
-
संदिग्ध व्यक्तियों के मकानों की तलाशी
-
अवैध अप्रवासियों की पहचान
-
यात्रियों (मुसाफिरों) की फिंगर प्रिंट जांच
कई थानों और STF की संयुक्त कार्रवाई
प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में चला ऑपरेशन
यह संयुक्त चेकिंग अभियान प्रभारी अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में—
-
थाना पद्मनाभपुर से निरीक्षक राजकुमार लहरे एवं स्टाफ
-
थाना भिलाई नगर से निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं स्टाफ
-
थाना उतई से निरीक्षक महेश ध्रुव एवं स्टाफ
-
एसटीएफ बघेरा, रक्षित केंद्र दुर्ग
-
महिला थाना दुर्ग का बल
शामिल रहा।
कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली
अवैध अप्रवासी संबंधी भी नहीं मिली जानकारी
पुलिस चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु, हथियार, मादक पदार्थ या अवैध अप्रवासी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
सुरक्षा और शांति बनाए रखने की दिशा में पहल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अचानक और सघन चेकिंग अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




