मध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान में कई ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा रैली…

मध्यप्रदेश जिले भर में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में सभा, संगोष्ठी, तिरंगा रैली तथा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। अभियान के प्रथम दिन जिले की कई ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली निकाली गई। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि गंगेव विकासखण्ड में लालगांव में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।

विकासखण्ड रीवा में ग्राम पंचायत टीकर में मोटर साइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत छिजवार, ग्राम पंचायत हर्दीशंकर और ग्राम पंचायत शुकुलगवां में भी सरपंच, पंचगणों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा ग्रामवासियों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। विकासखण्ड जवा में ग्राम पंचायत बड़ाछ, ग्राम पंचायत बौसाद, ग्राम पंचायत अदवा, ग्राम पंचायत जतरी और ग्राम पंचायत देवखर में स्थानीय जनप्रतिनधियों तथा ग्रामीणों ने मिलकर तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया गया। देशभक्ति के गीतों और नारों से रैली गुंजायमान रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button