दुर्ग

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को स्मृतिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 01.08.2026 को पीड़िता द्वारा पुलिस चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.07.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के समीप चाय की दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी हेमंत क्षत्रिय वहां पहुंचा तथा पीड़िता के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की।

रिपोर्ट पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1104/2026, धारा 74 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर महिला के पास जाकर बुरी नियत से छेड़छाड़ की तथा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

घटना स्थल :

मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के समीप चाय की दुकान, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. हेमंत क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, गणेश मंच के पास, उड़ीया मोहल्ला, मॉडल टाउन, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

*दुर्ग पुलिस की अपील*:

दुर्ग पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालकों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार अथवा अन्य अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button