अवैध गांजा बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,आरोपी को जामुल पुलिस ने 2.360 किलोग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 01.08.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छावनी चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम मोह. वसीम, उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर जोन-1, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में 2.360 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,18,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 548/2026 अंतर्गत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 01.08.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी छावनी थाना क्षेत्र के केनाल रोड से जामुल क्षेत्र में आकर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहा था।
घटना स्थल :
छावनी चौक के पास, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मोह. वसीम, उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर जोन-1, देना बैंक के पीछे, केनाल रोड, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 2.360 किलोग्राम अवैध गांजा।
2. अनुमानित कीमत ₹1,18,000।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस की टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सराहनीय रही। मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में थाना जामुल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




