अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी, 43 पाव अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जामुल पुलिस को दिनांक 29 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीडीसी चौक पुलिया के पास, आदिवासी नगर छावनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम पिंटू बिषार, उम्र 35 वर्ष, निवासी जोन-02, उड़िया मोहल्ला, पुरानी शराब भट्टी के पास, बाबू नगर, खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बैग में रखी 43 पाव अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 35 पाव सुपर-36 मसाला शराब एवं 08 पाव BESTO RARE WHISKY NV शामिल है। जप्त शराब की कुल मात्रा 7.740 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹4,460 है।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर सार्वजनिक स्थान पर ग्राहकों की तलाश करते हुए बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था, जिस पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
घटना स्थल :
बीडीसी चौक पुलिया के पास, आदिवासी नगर छावनी क्षेत्र, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. पिंटू बिषार, उम्र 35 वर्ष, निवासी जोन-02, उड़िया मोहल्ला, पुरानी शराब भट्टी के पास, बाबू नगर, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 35 पाव सुपर-36 मसाला शराब।
2. 08 पाव BESTO RARE WHISKY NV।
3. कुल 43 पाव अवैध शराब (7.740 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत ₹4,460।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना जामुल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




