अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, देशी शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
आज दिनांक 11.07.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनोट स्थित राजा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर थाना पुलगांव चौकी अंजोरा पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर संदेही को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई 32 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) तथा बिक्री रकम ₹300 नगद बरामद हुई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,200 एवं नगदी ₹300 सहित कुल ₹3,500 मूल्य की सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
घटना स्थल :
राजा तालाब के पास, ग्राम धनोट, थाना पुलगांव चौकी अंजोरा, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. धनेश बर्रैया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम धनोट, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 32 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल), अनुमानित कीमत ₹3,200।
2. बिक्री रकम ₹300 नगद।
कुल जप्ती मूल्य – ₹3,500।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक डोमन देशमुख, आरक्षक कमल नारायण ठाकुर एवं आरक्षक झरना भूमिया की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री जैसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




