दुर्ग

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गांजा तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 27.06.2026 को थाना धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घोटा पेट्रोल पम्प के पास धमधा देवकर रोड धमधा दुर्ग के पास दो व्यक्ति एक्टिवा क्रमांक CG 07 DD 0132 अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर बिक्री करने की फिराक में है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीराम ठाकुर और ढाल सिंह यादव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपीगण साथ मिलकर गांजा मंगाकर उसकी अवैध बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि दोनों गांजा की पुड़िया तैयार कर बिक्री करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपी मनीराम ठाकुर और ढाल सिंह यादव को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से भी अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना धमधा में अपराध क्रमांक 162/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

ग्राम घोठा पेट्रोल पम्प के पास धमधा देवकर रोड थाना धमधा जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. मनीराम ठाकुर पिता रिखी राम ठाकुर उम्र 55 वर्ष साकिन ग्राम शिवकोकड़ी चौकी लिटिया थाना बोरी दुर्ग
2. ढाल सिंह यादव पिता भुवन सिंह यादव उम्र 23 वर्ष साकिन भाठा कोकड़ी थाना धमधा जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. कुल 3.100किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ।
2. एक्टिवा क्रमांक CG 07 DD 0132।
3. कुल जप्ती मूल्य 2.40.000 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के उप निरीक्षक प्रमोद , श्वेत साहू आरक्षक शफ़ीक़ मोहम्मद , आरक्षक गोवर्धन चौहान आरक्षक हेमेन्द्र कुर्रे, एवं आरक्षक चालक यशवंत साहू की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन अथवा अवैध बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button