छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार : विधायक ललित चंद्राकर…

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज मरोदा सेक्टर, टंकी मरोदा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने किसान, व्यापारी वर्ग, बीएसपी कर्मचारी, शिक्षक, अधिवक्ता, इंजीनियर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों से सौजन्य मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, _”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई परिभाषा गढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। ये ‘मोदी की गारंटी’ है कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, हर घर में नल से जल पहुंचे, हर किसान को सम्मान निधि मिले और हर युवा को रोजगार के अवसर मिलें।”

उन्होंने आगे कहा, _”छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से आज हमारे व्यापारी, इंजीनियर, सी.ए. और युवा उद्यमी देश को नई ऊंचाई दे रहे हैं।

राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मरोदा की जनता का जो उत्साह मैंने आज देखा है, वो बताता है कि जनता विकास के साथ है, सुशासन के साथ है, मोदी जी के साथ है। विधायक जी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल जी, पार्षद विधि यादव जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी जी, महामंत्री पुनाराम कलिहारी जी, इन्द्रजीत सोनी जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, लक्ष्मण राव जी, डी. साईं जी, बी. बालाजी जी, बी. गणपत राव जी, संतोष कुशवाहा जी, राजू राम जी, मनोज कुमार साहू जी, अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव महिपाल जी, नारायण निर्मलकर जी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button