दुर्ग

जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के तहत बेसलाइन सर्वे रिपोर्ट 25 जून तक प्रस्तुत करना अनिवार्य

दुर्ग / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद अंतर्गत संचालित बेसलाइन सर्वे की प्रगति की समीक्षा विभागीय नोडल अधिकारियों से की। बैठक में सीईओ श्री दुबे ने विभागीय नोडल अधिकारियों को जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए आधारभूत सर्वेक्षण (बेसलाइन सर्वे) कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर बेसलाइन सर्वे के आधार पर पंचवर्षीय एवं वार्षिक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा पूर्व में सेक्टरवार एवं क्षेत्रवार ग्राम-वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

सीईओ श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ग्राम एवं वार्ड स्तर पर सेक्टरवार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बेसलाइन सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा सर्वे रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में 25 जून 2026 तक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समयबद्ध रूप से जानकारी प्राप्त होने पर जिले की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तृत पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी।

इस अवसर पर आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग सुमित अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पंचायत विभाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button