अन्‍य

गैरेज में खड़ी कार से इंटरकूलर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 07.06.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह विश्वकर्मा मार्केट, सुपेला स्थित “श्री बालाजी रत्ना मोटर्स वर्क्स” नामक वाहन मरम्मत केंद्र का संचालन करता है। मरम्मत हेतु दिनांक 05.06.2026 को गैरेज में खड़ी स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सीजी 07 एजी 4848 के इंटरकूलर की जांच करने पर वह गायब मिला।

प्रार्थी द्वारा गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक व्यक्ति वाहन का इंटरकूलर कपड़े में लपेटकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पूछताछ एवं जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान बंटी उर्फ बेटी जी नट के रूप में हुई। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 807/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटनास्थल :

श्री बालाजी रत्ना मोटर्स वर्क्स, विश्वकर्मा मार्केट, सुपेला, भिलाई।

▪️ आरोपी का विवरण :

1. बंटी उर्फ़ बेटी जी नट, उम्र 30 वर्ष।निवासी डमरू पारा वार्ड क्रमांक 08, न्यू कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. चोरी किया गया इंटरकूलर (प्रकरण अनुसार)।
2. अन्य आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से सउनि अजय शंकर अविनाशी, आरक्षक मनोज ध्रुव एवं आरक्षक कमल साहू द्वारा आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान दिया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही अपराधों की प्रभावी रोकथाम संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button