chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस का आयोजन…

दुर्ग/ 1 जून को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा आर्य नगर राधा वल्लभ मंदिर परिसर में ब्राह्मण गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन पूजन पश्चात भगवान परशुराम एवं आचार्य चाणक्य की पूजा की गई पश्चात अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस के संदर्भ में राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी,

महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नविता शर्मा ,शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ,जिला अध्यक्ष महिला मंच प्रीति बेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रत्ना नारम देव ,राकेश दुबे द्वारा संबोधन दिया गया श्रीमती नविता शर्मा ,श्रीमती रत्ना नारम देव ने ब्राह्मण एकता एवं संगठन को मजबूत बनाए रखने हेतु कहा।

शशिकांत तिवारी एवं सलाहकार डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार से आज के दिवस अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने की मांग की। आज का दिन आचार्य चाणक्य के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर श्रीमती चंदा देवी शर्मा, काजल मिश्रा, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती कांता जोशी, श्रीमती ज्योति शर्मा, विना ब्यास, पायल शर्मा, मुक्ता शर्मा, निधि ब्यास, राधा शर्मा, मंजू शर्मा तथा आर्यनगर की महिलाएं धर्म प्रेमी उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button