chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में 30.50 करोड़ रुपए की लागत से बना 132/33 केवी का नया उपकेंद्र ऊर्जीकृत…

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पारेषण क्षमता का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम अंडा में लगभग 30 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से 132/33 केवी के नए उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता 80 एमवीए है। उपकेंद्र को ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर ऊर्जीकृत किया।

इस क्षमता विस्तार से दुर्ग जिले के 38 से अधिक गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली मिल सकेगी। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रदेश के पारेषण नेटवर्क को मजबूत बनाने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

इसी के तहत ग्राम अंडा में 132/33 के.वी. के नए उपकेंद्र की स्थापना की गई है, जिसमें 40 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इस उपकेंद्र से 33 केवी के 5 नये फीडरों के माध्यम से सुचारु रुप से बिजली सप्लाई की जाएगी।

इस उपकेंद्र के निर्माण से मुख्य रुप से अंडा, विनायकपुर, चंद्रखुरी, तिरगाझोला, कुथरेल, हनोदा, अंजोरा, मोहंदीपाट, निकुम, आलबरस, सकरौद, खप्परवाड़ा, रिसामा, चिंगरी, परसदा, ओटेबंद एवं देवरी सहित लगभग 38 ग्रामों को लाभ मिलेगा। यह नया उपकेंद्र 33/11 केवी उपकंेद्र अंडा के समीप उपलब्ध भूमि पर बनाया गया है।

इस निर्माण से अंडा और उसके आसपास के उद्योगों, कृशि क्षेत्र एवं घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त उक्त कार्य से 132 केवी उपकेंद्र पुलगांव एवं इरागुड़ा का भार कम होगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी, जिसके परिणामस्वरुप दुर्ग षहर को भी अतिरिक्त बिजली की सप्लाई सुनिष्चित होगी।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक दुर्ग क्षेेत्र संजय खंडेलवाल, कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोटिया, मुख्य अभियंता अब्राहम वर्गीस, प्रसन्ना गोस्वामी एवं संजय तिवारी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश तिवारी, अधीक्षण अभियंता एस.के.भूआर्य, आर.के.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता छगन षर्मा, डी.के.भारती एवं सि़द्धार्थ भवसार सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विभाग की इस बड़ी उपलब्धि से दुर्ग जिले के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ ही औद्योगिक और कृषि विकास को भी एक नई गति मिलेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button