chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग रेंज पुलिस की बड़ी उपलब्धि: उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को पुलिस महानिरीक्षक ने दिया नगद पुरस्कार…

दुर्ग/ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा कार्यालय में जिला दुर्ग पुलिस की टीम को 33 हजार से अधिक के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। टीम के द्वारा चोरी एवं ऑनलाइन म्यूल अकाउंट के महत्वपूर्ण प्रकरण में सटीक कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप टीम के सभी सदस्यों से मिल कर पुरस्कृत किया।

दिनांक 16.05.2026 को एसीसीयू टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल अकाउंट प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड एवं चेकबुक प्राप्त कर ऑनलाइन सट्टे में राशि के लेनदेन में उपयोग करना स्वीकार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा नगद राशि, 46 मोबाइल, 09 लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड तथा अलग-अलग बैंक खातों में जमा लगभग 10 लाख रुपये की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जिला दुर्ग के चोरी के प्रकरणों में थाना सुपेला एवं थाना पद्मनाभपुर की टीमों द्वारा एसीसीयू के सहयोग से तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान मेरठ के चोर गिरोह की जानकारी प्राप्त होने पर टीम को रवाना किया गया, जहां आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर एवं जबलपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। प्रकरण में लगभग 400 ग्राम सोना, लाखों रुपये कीमत का चोरी का माल एवं नगद राशि बरामद की गई। जिससे विभिन्न जिलों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के द्वारा उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही को पुलिस टीम की मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत कर भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button