भिलाई-03 उर्सपाक आयोजन के दौरान रात्रिकालीन भारी वाहनों हेतु परिवर्तित यातायात व्यवस्था लागू…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
भिलाई-03 स्थित मजार में दिनांक 17 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित उर्सपाक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। आयोजन अवधि के दौरान रात्रि में डबरापारा से सिरसागेट चौक तक दोनों ओर से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सिरसा गेट चौक से भारी वाहनों को उमदा मार्ग की ओर तथा डबरापारा से भारी वाहनों को हथखोज मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आम नागरिकों हेतु पृथक पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। भिलाई एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों हेतु बिजली ऑफिस एवं दशहरा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इसी प्रकार सिरसागेट चौक एवं कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहनों हेतु भिलाई-03 रेलवे स्टेशन पार्किंग एवं राम मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। आयोजन के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, आयोजन स्थल के आसपास अनावश्यक वाहन पार्किंग न करें तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




