शिवनाथ नदी किनारे जुआ फड़ पर दुर्ग पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी-वाहन और मोबाइल जब्त…

दुर्ग-भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 14.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी किनारे करहिडीह क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। जुए के फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 43,270 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 08 नग मोबाइल, 02 मोटर साइकिल एवं 02 एक्टिवा कुल कीमती 1,24,770 रुपये जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️घटना का कारण : अवैध रूप से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलना।
▪️घटनास्थल : शिवनाथ नदी किनारे, करहिडीह, थाना दुर्ग कोतवाली, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. लालचंद ढीमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड नं. 32, दुर्ग।
2. अमित कुमार चौबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी शंकर नगर, अम्बेडकर मूर्ति के पास, दुर्ग।
3. संतोष कुमार शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी मिलन चौक, सुरडुंग, जामुल।
4. अविनाश चंदेल्वार, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरी नगर, मुस्कान पैलेस के पास, दुर्ग।
5. हिमाचल दास, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनाक्षी नगर, बोरसी रोड, दुर्ग।
6. धनराज कुहीकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी संत रविदास नगर, मोची मोहल्ला, दुर्ग।
7. चिनु ठाकुर, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, सदर नाका, दुर्ग।
▪️जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम 43,270 रुपये।
2. 52 पत्ती ताश।
3. 08 नग मोबाइल फोन।
4. 02 नग मोटर साइकिल।
5. 02 नग एक्टिवा।
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, प्रधान आरक्षक 1618 रेवती रमन सिंह, आरक्षक 344 वीरेंद्र यादव, आरक्षक 1194 विक्रम सिंह भदोरिया एवं आरक्षक 1825 संतेश कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ, सट्टा एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



