chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश…

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान खुर्सीपार एवं छावनी क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और गर्मी के मौसम में गहराते जल संकट, कैमिकल युक्त पानी की सप्लाई एवं बिजली संबंधी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल जोन-4 खुर्सीपार निगम क्षेत्र के अधिकारियों को बुलाकर चर्चा की और पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं को लेकर भी विधायक को आवेदन सौंपे, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी दौरान कुछ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी भी विधायक से मिले और राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रक्रिया को लेकर गंभीर शिकायतें रखीं।

खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि एक निजी अकादमी के 8 लड़कियों एवं 3 लड़कों का चयन किया गया, जबकि संबंधित अकादमी छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त इकाई नहीं है।

खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार किसी एक संस्था से अधिकतम 4 खिलाड़ी ही चयनित हो सकते हैं, इसके बावजूद एक ही अकादमी से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया गया। साथ ही बाहरी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, योग्य स्थानीय खिलाड़ियों की अनदेखी करने, चयन प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर नहीं देने तथा भाई-भतीजावाद एवं पैसों के प्रभाव के आरोप भी लगाए गए।

खिलाड़ियों ने विधायक को बताया कि चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सूची तैयार कर ली गई थी तथा उनके पास इन सभी मामलों से जुड़े पुख्ता तथ्य मौजूद हैं। विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा खेल प्रतिभाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button