जनगणना कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, शासकीय कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 13.05.2026 को प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवांगन पारा थाना धमधा जिला दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.05.2026 को श्री पटेल होटल धमधा में जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल निवासी धमधा द्वारा वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 296, 221 बीएनएस एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
▪️घटना का कारण : जनगणना कार्य के दौरान वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना।
▪️घटनास्थल : श्री पटेल होटल, धमधा थाना क्षेत्र धमधा जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम : 1. संतोष पटेल, निवासी धमधा जिला दुर्ग।
▪️जप्त सामग्री : प्रकरण में वैधानिक दस्तावेज एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रुओ पेड्रो एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न करें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




