अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, दो तस्कर झारखंड गुमला से गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
थाना कुम्हारी थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राजकेश्वर साहू से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए, जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ अफीम की आपूर्ति एवं बिक्री नेटवर्क का खुलासा हुआ।
एंड टू एंड विवेचना के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी संपर्क एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर झारखंड से अवैध अफीम लाकर दुर्ग क्षेत्र में बिक्री करना पाया गया। मामले में संलिप्त सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू एवं अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 18(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।
▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ अफीम की तस्करी एवं बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल : कुम्हारी एवं बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखंड।
2. राजकेश्वर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी चौकी थाना गुमला जिला गुमला झारखंड।
▪️ जप्त सामग्री :
1. अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल जुमला 15 लाख का ।
2. मोबाइल फोन।
3. नगदी रकम 8000,₹
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस टीम, तकनीकी विश्लेषण टीम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



