chhattisgarhछत्तीसगढ़राजनांदगांव

जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन…

राजनांदगांव/ भारतीय जनता पार्टी, जिला राजनांदगांव की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चंद्राकर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हमारी असली ताकत बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है।” श्री चंद्राकर ने कहा, “संगठन में अनुशासन और समन्वय सबसे जरूरी है। बूथ स्तर पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को और गति देनी है।

महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं से जनता को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और समाधान के लिए तत्पर रहे। यही भाजपा की कार्यशैली है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

बैठक में राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जगन्नाथ पानीगिरि, प्रदेश मंत्री एवं राजनांदगांव जिला भाजपा प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, महापौर मधुसूदन यादव, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button