मुरमुंदा में अवैध शराब बिक्री पर नंदिनी नगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर 35 पौवा देशी शराब जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुस्कान होटल के सामने गली, ग्राम मुरमुंदा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भुनेश कुमार गायकवाड, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुरमुंदा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती लगभग 3,500 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल : मुस्कान होटल के सामने गली, ग्राम मुरमुंदा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. भुनेश कुमार गायकवाड, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुरमुंदा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 35 पौवा देशी मदिरा शराब
2. कुल जप्ती मशरूका कीमती लगभग 3,500 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



