मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 283 आवेदनों की सुनवाई की अनुभाग एवं तहसील स्तर पर जनुसनवाई…

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 283 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित आवेदनों में समाधानकारक कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर ने व्हीसी के माध्यम से जुड़े एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देशित किया कि अनुभाग स्तर पर जनसुनवाई को और अधिक कारगार बनायें। आवेदकों की समस्यायें सुनें तथा उनका निराकरण करें जिससे उन्हें अनावश्यक जिला स्तर पर न आना पड़े।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर लंबित आवेदनों में समुचित कार्यवाही नियत समय सीमा में किये जाने के निर्देश देते हुए राजस्व अधिकारियों से कहा कि पटवारी व रीडर के पास यदि, सीमांकन के प्रकरण लंबित रहते हैं तो संबंधितों से अर्थदण्ड वसूला जायेगा।

उन्होंने सेमरिया तहसीलदार के रीडर, डीपीसी कार्यालय के लिपिक को लपरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सीईओ जनपद गंगेव को नोटिस देने तथा तहसीलदार सेमरिया व तहसीलदार गुढ़ का एक दिवस का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में संतोष कुमार निवासी जिउला के सीमांकन, शेर सिंह डभौरा के सीमांकन, जगत सिंह पचामा के नक्शा तरमीम कराने, प्रेमेन्द्र सिंह रायपुर कर्चुलियान के सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के आवेदनों पर संबंधित तहसीलदारों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार रौरा निवासी जमुना कुशवाहा के सीमांकन कराकर कब्जा दिलाने, नौवस्ता निवासी रामप्रेम पाण्डेय के कम्प्यूरीकृत खसरे में गलत इंट्री की जांच कराने के आवेदन पर संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही के लिये कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।

संतोष देवी पाण्डेय मोहरवा के सीमांकन के आवेदन में विलंब होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा तहसीलदार सेमरिया का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने गाढ़ा निवासी धनेश सोनकर के अधूरे सड़क पुल निर्माण कराने के आवेदन पर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। दादर निवासी जमानुद्दीन के हैण्डपंप खनन के आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये गये।

जनसुनवाई में दूबी निवासी रामसिरोमणि मिश्रा ने कलेक्टर से उनके आवेदन पर कार्यवाही नहीं होने की शिकायत की कलेक्टर ने संवेदनशील दिखाते हुए उन्हें कुर्सी में बिठाया व पानी पिलवाया तदुपरांत उनकी समस्या सुनी। श्री मिश्रा ने शासकीय हैण्डपंप को जबरन कब्जा किये जाने का आवेदन दिया कलेक्टर ने तहसीलदार  को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में सेवानिवृत्ति के उपरांत स्वत्व भुगतान न होने के अधिकाधिक प्रकरण आ रहे हैं उन्हें गंभीरता से निराकृत करायें अन्यथा संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों के आवेदन पंजी किये गये तदुपरांत कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई के बाद उन्हें पावती दी गई।

सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर एवं अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं। जिला स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार उपस्थित रहे तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई में जुड़े।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button