chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार कर लाखों के लेनदेन से जुड़ा नेटवर्क उजागर…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 30.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया वाहन (हुंडई वेन्यु) में कुछ व्यक्ति नेहरू नगर, सुपेला चौक, भिलाई नगर, पावर हाउस क्षेत्र में घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच (आरसीबी बनाम गुजरात टाइटन्स) पर सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा वैकुण्ठ धाम गेट, गौरव पथ रोड, कैम्प-02 भिलाई के पास घेराबंदी कर वाहन सहित आरोपियों को पकड़ा गया। प्रारंभिक कार्यवाही में आरोपी पवन कुमार यादव एवं मयंक गणवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अन्य आरोपी नमन गुप्ता एवं नीलकंठ कोसरे उर्फ नीलू को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आईडी के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करना, व्हाट्सएप के माध्यम से हिसाब रखना एवं अवैध कमाई को विभिन्न खातों के माध्यम से स्थानांतरित करना स्वीकार किया गया।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि जप्त पासबुक, एटीएम एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों के नाम पर हैं, जिनका उपयोग बिना जानकारी के सट्टा लेनदेन हेतु किया जा रहा था। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 111 बीएनएस के अतिरिक्त धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(ए) बीएनएस जोड़ी गई है।

▪️ घटना स्थल : वैकुण्ठ धाम गेट के पास, गौरव पथ रोड, कैम्प-02 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. पवन कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी न्यू संतोषी पारा, कैम्प-02 भिलाई
2. मयंक गणवीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, रिसाली
3. नमन गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी स्मृति नगर, सुपेला भिलाई
4. नीलकंठ कोसरे उर्फ नीलू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बरहापुर, धमधा

▪️ जप्त सामग्री :

1. मोबाइल फोन (एकाधिक)
2. लैपटॉप
3. सिम कार्ड
4. बैंक पासबुक एवं एटीएम कार्ड
5. सट्टा संचालन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन में प्रभावी भूमिका निभाई गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, जुआ या अवैध आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त न हों। ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button