chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

जनमित्र कार्यक्रम के तहत वैशाली नगर पुलिस द्वारा आमजन को नशा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 01.05.2026 को थाना वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत शांति नगर दशहरा मैदान में जनमित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशा सेवन, साइबर फ्रॉड एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम हेतु आम नागरिकों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को बताया गया कि नशाखोरी से संबंधित शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1933, साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत हेतु 1930 तथा यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना हेतु 1033 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे, जिनके साथ पुलिस द्वारा सीधा संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना वैशाली नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित किसी भी जानकारी को छुपाएं नहीं, बल्कि तत्काल निर्धारित टोल फ्री नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button