chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नशे के विरुद्ध कार्यवाही में उतई पुलिस को सफलता, अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस को दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पाटन पुल नहर के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे थैले से 29 पौवा देशी मसाला शराब कुल 5.2 बल्क लीटर बरामद हुआ, जिसे जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 225/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना

▪️ घटनास्थल : पाटन पुल नहर किनारे, कबीर प्लास्टिक दुकान के पास, थाना उतई क्षेत्र

▪️ आरोपी का नाम : 1. शत्रोहन यादव, उम्र 41 वर्ष, निवासी भाठापारा, ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 29 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.2 बल्क लीटर)
2. अनुमानित कीमत 2900 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, सउनि सुरेश पाण्डेय, आरक्षक किशन साहू एवं अविनेश प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान सतत जारी रहेगा तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button