नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सतत कार्यवाहीजारी, 03.200 किलोग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 30.04.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती स्थित पुराने शराब भट्टी के खंडहर मकान के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 03.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का संग्रहण एवं बिक्री किया जाना।
घटनास्थल : देवार बस्ती, पुराना शराब भट्टी खंडहर मकान के पास, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम : 1. हीरा सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी खुर्सीपार बोल बम चौक, कैनाल रोड, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 03.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
2. एक मोबाइल फोन
3. जप्त मशरूका कुल कीमती लगभग 1,69,550/- रुपये
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ द्वारा सूचना संकलन, त्वरित घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




