chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार किया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 30.04.2026 को थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर रामलू चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन एवं राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी खुर्सीपार गौतम नगर सन्यासी गली, जोन-1 थाना खुर्सीपार बताया। आरोपी के कृत्य पर अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : आमजन में भय उत्पन्न कर अवैध प्रभाव स्थापित करने का प्रयास

▪️ घटनास्थल : जवाहर नगर रामलू चौक, थाना वैशाली नगर, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम : 1. रवि विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी खुर्सीपार गौतम नगर सन्यासी गली, जोन-1, थाना खुर्सीपार

▪️ जप्त सामग्री : 1. एक नग धारदार हथियार

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button