chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता–2026’ की कलाकृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक का प्रथम प्रकाशन…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ‘ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता–2026’ में प्राप्त कलाकृतियों का संकलन कॉफ़ी टेबल बुक प्रथम बार प्रकाशित किया गया। इस कॉफ़ी टेबल बुक का विधिवत विमोचन दिनांक 29 अप्रैल 2026 को इस्पात भवन के डीआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सेफ्टी सेनेट बैठक के दौरान किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्तरंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) कमल भास्कर, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सत्पथी सहित अन्य मुख्य महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह प्रकाशन 11 जनवरी 2026 को आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता पर आधारित है, जिसमें 1200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की थी। सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विगत 25 वर्षों से इस प्रतियोगिता का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जो बाल मन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम बना हुआ है।

पूर्व में इन कलाकृतियों का प्रदर्शन 19 से 23 जनवरी 2026 तक नेहरू आर्ट गैलरी में आयोजित प्रदर्शनी में किया गया था, जहाँ आमजन को प्रतिभागियों की सृजनात्मकता एवं उनमें निहित सुरक्षा संदेशों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस वर्ष का यह प्रकाशन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहली बार इन कलाकृतियों को डिजिटल एवं मुद्रित दोनों स्वरूपों में संकलित किया गया है, जिससे प्रतिभागियों के प्रयासों को स्थायी पहचान मिल सके। यह कॉफ़ी टेबल बुक न केवल बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता को प्रदर्शित करता है, बल्कि गृह सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करता है।

इस पहल की विशेषता इसकी समावेशिता है, जिसमें किंडरगार्टन से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ विशेष आवश्यकता वाले प्रतिभागियों एवं अभिभावकों की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई है। यह सामूहिक प्रयास समाज में सुरक्षा के प्रति साझा जिम्मेदारी एवं जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button