अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 55 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 23.04.2026 को थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उतई शराब भट्टी के पास अवैध बिक्री हेतु शराब लेकर ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश नौरंगे उर्फ नजरू बताया तथा अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब ले जाना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग सफेद बोरी में रखे 55 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा (कुल 9.900 बल्क लीटर) जप्त किया गया। इस संबंध में थाना उतई में अपराध क्रमांक 217/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु अवैध शराब का परिवहन एवं बिक्री करना।
घटनास्थल : उतई शराब भट्टी के पास रोड, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मुकेश नौरंगे उर्फ नजरू
जप्त सामग्री :
1. 55 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा
2. कुल 9.900 बल्क लीटर अवैध शराब
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई श्री महेश ध्रुव, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक राजीव दुबे, अविनेश प्रताप सिंह, किशन साहू एवं टिकेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




