ग्रे स्पॉट चिन्हित चौकों का संयुक्त निरीक्षण, सड़क सुरक्षा सुधार हेतु यातायात पुलिस एवं PWD द्वारा आवश्यक निर्देश जारी…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस दुर्ग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा अवन्ति बाई चौक एवं सूर्या मॉल चौक (ग्रे स्पॉट) का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अवन्ति बाई चौक में रोटरी का आकार कम करने, चारों दिशाओं में रम्बल स्ट्रिप्स निर्माण, अवैध अतिक्रमण हटाने, हाई मास्क लाइट लगाने तथा चेतावनी एवं सूचनात्मक संकेतक बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
सूर्या मॉल चौक में सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर को हटाकर लेफ्ट टर्न को सुगम बनाने, ट्रैफिक सिग्नल की नियमित मॉनिटरिंग, नाली को ढककर सड़क चौड़ीकरण, रम्बल स्ट्रिप्स निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि उक्त सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों एवं मैदानी अमले की समन्वित एवं सक्रिय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित संकेतों का अनुसरण करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




