पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना मोहननगर का वार्षिक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 22.04.2026 को पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों एवं सेक्शन प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर कार्य निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना मोहननगर का निरीक्षण कर थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था संधारण, विवेचना की गुणवत्ता एवं जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।
उपस्थित अधिकारी- वरिष्ट पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर तनुप्रिया, उप पुलिस अधीक्षक लाइन सी पी तिवारी, ऑफिस स्टाफ और थाना मोहन नगर और थाने पुलगांव के कर्मचारी उपस्थित थे ।।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



