
भिलाई – केंद्रीय यांत्रिकी संगठन में विगत दिनों “शाबाश योजना 2025-26” के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत संयंत्र द्वारा कर्मियों को उनके कार्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम में केंद्रीय यांत्रिकी संगठन के विभिन्न विभागों से कुल 07 कार्यपालक एवं 12 गैर-कार्यपालक कर्मियों को “शाबाश” स्कीम (कैटेगरी-2) के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) एस.के. बेहेरा एवं मुख्य महाप्रबंधक (मेक.) प्रमोद कुमार ने सभी चयनित कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कृत कर्मियों में महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (मेक. सर्विसेस) संजेश, सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) राजेश नायर, सहायक महाप्रबंधक (पी.ई.एम.) विजयकुमार सैनी, सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) अरविंदर सिंह चाना, प्रबंधक (प्लांट गैरेज) राकेश चौधरी, सीनियर ड्राफ्ट्समैन (ई.डी.डी.) शिव प्रसाद, ओ.सी.टी. (सी.ई.डी.) दीपक कुमार यादव, सहायक प्रबंधक (सी.ई.डी.) आदित्य कुमार साहू सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।
इस अवसर पर एस.के. बेहेरा एवं प्रमोद कुमार ने सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मियों की यही प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन संयंत्र को वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देता है तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पुरस्कृत कर्मियों की भूमिका को विशेष रूप से सराहा तथा आगामी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। समारोह में महाप्रबंधक (मेक. सर्विसेस) आशीष घोष, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) नबर्षी राय, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) वर्गीस पी. जॉन, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.) राकेश पाण्डे, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.) बी.एन. झा, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) आर.के. बोराह, महाप्रबंधक (ई.डी.डी.) मुजीब हुसैन, महाप्रबंधक (ई.डी.डी.) मेजी मेजर सिंह, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (पी.ई.एम.) राहुल निगम सहित केंद्रीय यांत्रिकी संगठन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




